फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरसवां ब्लाक की गरमाई सियासत, अविश्वास की तैयारी

सरसवां ब्लाक की गरमाई सियासत, अविश्वास की तैयारी

Sat, 26 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
सरसवां ब्लाक की गरमाई सियासत, अविश्वास की तैयारी
सरसवां ब्लाक की गरमाई सियासत, अविश्वास की तैयारी
विज्ञापन

-कुर्सी बचाने के लिए विद्या देवी ने झोंकी ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा।
सरसवां ब्लाक प्रमुख पर अविश्वास के बादल मंडराने लगे हैं। एक पक्ष ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। इसकी जानकारी होते ही ब्लाक प्रमुख विद्या देवी ने अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश तेज कर दी है और सदस्यों को लामबंद करना शुरू कर दिया है।

सरसवां ब्लाक क्षेत्र में कुल 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। ब्लाक प्रमुख विद्या देवी हैं। उनके प्रतिनिधि अकबर सिंह हैं। अकबर सिंह पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के करीबी हैं। चायल ब्लाक का अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद यहां भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी सपा नेता सुभाष सिंह ने शुरू कर दी है। इस खेल में एक पूर्व प्रमुख की अहम भूमिका बताई जा रही है। पर्दे की आड़ से पूर्व प्रमुख ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदस्यों के बीच तोड़फोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। सुभाष सिंह के खेमे में अभी फिलहाल 35 सदस्य बताए जा रहे हैं। हालांकि सुभाष सिंह का दावा है कि उनके पास 55 सदस्य हैं। कभी भी वह अविश्वास प्रस्ताव सौंप सकते हैं। वहीं सरसवां ब्लाक प्रमुख विद्या देवी के प्रतिनिधि अकबर सिंह का दावा है कि उनके पास 55 सदस्य हैं। सदस्य दूसरे खेमे में न जाने पाएं इसके लिए मिरदहन का पुरवा में अकबर सिंह ने शुक्रवार को सदस्यों के साथ बैठक की। ब्लाक की सियासत गरम होते ही कई राजनीतिक दलों के लोग सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed