फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शोला बनी चिंगारी, गृहस्थी जलकर खाक

शोला बनी चिंगारी, गृहस्थी जलकर खाक

Wed, 16 Aug 2017 07:27 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
शोला बनी चिंगारी, गृहस्थी जलकर खाक
शोला बनी चिंगारी, गृहस्थी जली
विज्ञापन

मंगलवार की रात बैंगवां गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली(कौशाम्बी)। बैंगवा गांव में मंगलवार की रात किसान का आशियाना जलकर राख हो गया। आग की लपटों में घिरे परिजनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने की घटना से किसान की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना से पीड़ित परिवार का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

कौशाम्बी ब्लाक के बैगवां गांव का बोदेलाल पुत्र रिमई किसान है। मंगलवार की रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। आधी रात घर में आग लग गई। आग की तपिश से नींद खुली को किसान के परिवार के लोग सन्न रह गए। जान बचाते हुए लोग घर के बाहर भागे। चीख पुकार सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। आग की घटना से भुक्तभोगी परिवार का करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। किसान के घर आग कैसे लगी इसे लेकर पीड़ित परिवार के साथ गांव के लोग अनभिज्ञ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed