फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   60 kg handmade sacks found in government ration truck

Kaushambi News: सरकारी राशन लदे ट्रक में मिली 60 किलो भरी हाथ की सिली बोरियां

Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
60 kg handmade sacks found in government ration truck
सरकारी राशन लदे ट्रक में मिली 60 किलो भरी हाथ की सिली बोरियां
विज्ञापन

--जिले में नौनिहालों के राशन की हो रही कालाबाजारी, ठेकेदार को नोटिस
--पूरबशरीरा के ग्रामीणों ने संदेह होने पर मंगलवार को पकड़ा था ट्रक
सवांद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। जिले में मिड-डे-मील योजना के तहत मिलने वाले सरकारी राशन की कालाबाजारी हो रही है। पूरबशरीरा के पास पकड़े गए ट्रक की जांच में बरामद राशन इसकी बानगी है। ट्रक में हाथ से सिली चावल की 12 बोरियां मिलीं। जिनका वजन 50 नहीं 60 किलोग्राम है। इस मामले में डीएसओ ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
सरकारी खाद्यान्न लदा एक ट्रक मंगलवार की शाम सरसवां ब्लॉक के पूरबशरीरा प्राथमिक विद्यालय के पास खड़ा था। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक पर लदे चावल की बोरियां खोलकर हेराफेरी हो रही थी। कालाबाजारी की आशंका पर ग्रामीणों ने सूचना डीएसओ अमित तिवारी को दी। डीएसओ के निर्देश पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक प्रवीण सिंह व शत्रुघन सिंह ने मौका मुआयना किया। रात को अंधेरा होने की वजह से ट्रक नजदीकी पेट्रोल पंप पर खड़ा करा दिया गया। बुधवार को सुबह पहुंची निरीक्षकों की टीम ने ट्रक पर बेतरतीब रखी बोरियों की गिनती कराने के साथ ही अभिलेखों का मिलान कराया। इस दौरान ट्रक पर लदी हाथ की सिली 12 बोरियां मिलीं। इनमें चावल भी 50 के बजाय 60 किलो भरा हुआ था। जबकि, नियमानुसार मशीन की सिली 50 किलो भर्ती की बोरियां होनी चाहिए। ट्रक चालक के मुताबिक फतेहपुर जिले के गोदाम से ही उसे हाथ की सिली हुई बोरियां मिली थी।
विज्ञापन

------------
वर्जन
संगम ट्रांसपोर्ट का ट्रक एमडीएम का चावल कोटेदारों को पहुंचाने जा रहा था। जांच में ट्रक पर लदा खाद्यान्न तो पूरा मिला, लेकिन हाथ की सिली ज्यादा वजन की बोरियां कैसे आईं, इस बारे में ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित तिवारी-डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed