फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   588 people caught spitting in public places

सार्वजनिक स्थानों पर थूकते पकड़े गए 588 लोग

Wed, 24 Jun 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
588 people caught spitting in public places
सार्वजनिक स्थानों पर थूकते हुए पकड़े गए 588 लोग
विज्ञापन

पुलिस ने वसूला जुर्माना, अनावश्यक भीड़ लगाने में 43 के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ मंगलवार को पहले ही दिन जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 588 लोगों को पकड़कर इनसे जुर्माना वसूला गया। अनावश्यक भीड़ लगाने पर 43 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई।

देश भर में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद भी जिले के लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोई मास्क नहीं लगा रहा है तो कोई अनावश्यक भीड़-भाड़ जुटा रहा है। कोविड-19 को लेकर दिए गए सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना कोई भी ठीक नहीं समझ रहा है। अभी तक पुलिस मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही थी। मंगलवार को पहले दिन सार्वजनिक स्थानों पर पान की पीक थूकने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस ने 588 लोगों को पकड़कर उनसे करीब 84 हजार जुर्माना वसूल किया। वहीं दूसरी ओर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने वाले 43 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बाद में मुचलके पर इन्हें छोड़ दिया गया। जनपद के सभी 50 बैरियरों/नाकों पर चेकिंग करते हुए पुलिस ने 255 वाहनों का ई-चालान किया। 74 वाहनों से 22 हजार आठ सौ रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया गया। पुलिस कप्तान ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों के खिलाफ अब प्रतिदिन अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed