फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   57 thousand youths of the district applied to become new voters

नए वोटर बनने के लिए जिले के 57 हजार युवाओं ने किए आवेदन

Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
57 thousand youths of the district applied to become new voters
57 thousand youths of the district applied to become new voters - फोटो : KAUSHAMBI
नए मतदाता बनने में लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला। पांच दिसंबर को आखिरी दिन तक वोटर आईडी कार्ड बनवाने, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने व संशोधन के लिए लोगों ने फार्म भरे। जनपद में अब तक 57 हजार के करीब युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

इसका फाइनल प्रकाशन जल्द होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि महिलाओं, युवतियों ने वोट का महत्व समझते हुए पंजीकरण कराया।
रविवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी दिन था। दिनभर बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं ने आवेदन किए। जिले भर में हजारों फार्म एकत्रित किए गए। अब फीडिंग का काम शुरू होगा। आपित्तयों का निस्तारण किया जाएगा। आवेदन की गलतियों को सुधारा जाएगा। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाएंगे और गलतियों में सुधार करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वोटर आईडी कार्ड डाक विभाग के माध्यम से लोगों के घरों तक भेजे जाएंगे। इसके अलावा बीएलओ भी वोटर आईडी कार्ड पहुंचाने का काम करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से छूटे हुए लोगों को मौका मिल गया। बीएलओ ने पूरी मेहनत से कार्य किया। सैकड़ों छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने, योग्य वयस्कों को खोजने एवं वोटर्स को चिह्नित करने में सफल हो सके हैं। एसडीएम सदर प्रखर उत्तम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लगभग 21 हजार युवाओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किए हैं।

इसी तरह एसडीएम सिराथू विनय गुप्ता ने भी बताया कि 21 हजार के करीब नए वोटर बनने के लिए व नाम कटवाने के लिए 3156 आवेदन आए हैं। जबकि चायल विधानसभा में भी 15 हजार के करीब नए वोटर के लिए युवाओं ने आवेदन किए हैं। इस तरह से जिले भर में 57 हजार युवाओं ने नए वोटर बनने के लिए आवेदन किए हैं। रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद उपजिलाधिकारियों की देखरेख में तहसीलों में आवेदनों की जांच का काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed