फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   53 million will be in rural development

53 करोड़ रुपये से होगा क्षेत्र का कायाकल्प

Sun, 30 Nov 2014 12:36 AM IST
Updated Sun, 30 Nov 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
53 million will be in rural development
मंझनपुर। ग्राम पंचायतों में खड़ंजा, नाली आदि पक्के कार्य जल्द ही कराए जाएंगे। शनिवार को ब्लाक प्रमुख मंझनपुर ने क्षेत्र पंचायत की बैठक में पक्के कार्यों के लिए 35 करोड़ की कार्ययोजना को हरी झंडी दी है। इसी तरह मनरेगा योजना के तहत 18 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान की गई है। बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए 53 करोड़ की कार्य योजनाओं पर मुहर लगी है। इसस दौरान शौचालय आवास आदि अन्य प्रस्तावों की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

मंझनपुर ब्लाक स्थित मीटिंग हाल में शनिवार को ब्लाक प्रमुख शेष नारायण करवरिया की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें 57 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2015-16 की राज्यवित्त की 10 करोड़, तेरहवें वित्त की 25 करोड़ और मनरेगा की 18 करोड़ के परियोजनाओं के प्रस्ताव पर ब्लाक प्रमुख की मुहर लगी। वहीं अन्य कई प्रस्तावों को स्वीकृत प्रदान की गई है। शौचालय, आवास आदि कार्ययोजनाओं की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने  पिछली बैठक में स्वीकृत कार्य योजनाओं की समीक्षा की। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अधूरे कार्यों को पूरा कराने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी जवाहरलाल सरोज ने बिंदुवार कार्ययोजनाओं को पढ़कर सुनाया। सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वीकृत प्रदान की। इस मौके पर एडीओ चुन्नूबाद, वीडीओ दिनेश पाल, श्रवण मिश्र, दिलीप मिश्र, सुनील मिश्र, योगेंद्र सिंह, ओंकारनाथ केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed