{"_id":"664be801fafa59cffa0bb4db","slug":"5260-percent-casted-votes-in-kaushambi-fate-of-10-candidates-captured-in-evm-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111914-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सभी केंद्र<bha>--<\/bha>52.60 फीसदी ने डाले वोट, 10 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सभी केंद्र<bha>--</bha>52.60 फीसदी ने डाले वोट, 10 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सोमवार को कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के लिए वोट डाले गए। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में संसदीय क्षेत्र के 52.60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव में कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा के विनोद सोनकर, सपा के पुष्पेंद्र सरोज व बसपा के शुभनारायण समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। सोमवार को मतदान के साथ सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
जिले की मंझनपुर, सिराथू व चायल के 1277 और प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा व बाबागंज विधानसभा के 719 समेत संसदीय क्षेत्र के सभी 1996 बूथों पर मतदाताओं ने अपनी-अपनी पसंद के जनप्रतिनिधियों के लिए वोट डाले।
विज्ञापन
इस बीच कई जगहों से ईवीएम की खराबी से शुरुआती घंटे में मतदान प्रभावित हुआ। वहीं मतदाता सूची से नाम गायब होने तथा गड़बड़ी की शिकायतें आम रहीं। शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से ही सक्रिय रहा।
भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह की पाली में ही ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जोर रहा। इसी वजह से सुबह 7 बजे ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी। मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम की खराबी के कारण एक से दो घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ।
हालांकि, सूचना मिलते ही इंजीनियरों की टीम ने पहुंचकर ईवीएम की खराबी दूर की। जिन्हें नहीं बनाया जा सका, उन्हें फौरन बदल दिया गया। वहीं, विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज होकर मंझनपुर क्षेत्र के धरमपुर, सिराथू के हिसामपुर माढ़ो और नगर पालिका भरवारी के बहरिया बूथ के वोटरों ने मतदान का बहिष्कार किया।
जानकारी मिलने पर अफसरों ने पहुंचकर नाराज लोगों को समझा-बुझाकर मतदान शुरू कराया। सोमवार को हुए मतदान के बाद इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। कौन जीता, कौन हारा, इसे लेकर आकलन का दौर शुरू हो गया है। अब 4 जून को मतगणना के बाद आकलन की असलियत पता चल सकेगी।