फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   52 thousand electricity consumers sat down by pressing 106 crores

106 करोड़ रुपये दबाकर बैठ गए 52 हजार विद्युत उपभोक्ता

Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
52 thousand electricity consumers sat down by pressing 106 crores
106 करोड़ रुपये दबाकर बैठ गए 52 हजार विद्युत उपभोक्ता
विज्ञापन

आसान किश्त योजना भी नहीं निकाल पा रही सालों से फंसी रकम
26 दिन में 1751 बकायेदारों ने कराया पंजीकरण, माथापच्ची में जुटे अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। इसे विभाग की लापरवाही कहें या फिर उदारता। जो भी हो चार किलोवाट तक के करीब 52 हजार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं ने करीब 106 करोड़ रुपये बकाया बिल सालों से दबा रखा है। विभाग की आसान किश्त योजना भी इनसे बकाया रकम नहीं निकाल पा रही है। 26 दिन से लागू योजना में सिर्फ 1751 बकायेदारों ने ही पंजीकरण कराया है। बेहद खराब स्थिति से विभागीय अफसरों की चिंता बढ़ गई है। अफसर इसे लेकर माथापच्ची कर रहे हैं।

जिलेभर में बिजली विभाग के तकरीबन 1.76 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें चार किलोवाट तक के घेरलू उपभोक्ताओं की संख्या 52,456 है। अधीक्षण अभियंता विद्युत सुशील कुमार ने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर विभाग का 106.12 करोड़ रुपये बिल बकाया है। चेतावनी नोटिस के बाद भी बकाया नहीं जमा करने पर सालों से फंसी रकम निकालने के लिए 11 नवंबर से आसान किश्त योजना लागू की गई है। इसके तहत पंजीकरण कराने वाले चार किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के बकाये पर ब्याज की पूरी छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं बकाया जमा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 24 व नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 12 महीने की किश्त बना दी जा रही है। किश्त के साथ ही उपभोक्ता को नियमित बिल की भी अदायगी करनी होगी। 31 दिसंबर तक के लिए लागू की गई योजना के तहत 26 दिन में जिले भर के 52 हजार बकायेदारों के सापेक्ष सिर्फ 1751 ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed