फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सवा दो लाख नगदी के साथ पांच सट्टेबाजों को पकड़ा

सवा दो लाख नगदी के साथ पांच सट्टेबाजों को पकड़ा

Tue, 23 Apr 2019 12:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सवा दो लाख नगदी के साथ पांच सट्टेबाजों को पकड़ा

विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला अधिवक्ता की बेटी का शव
करारी कोतवाली क्षेत्र के मलकिया गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। क्षेत्र के मलकिया गांव में सोमवार शाम एक अधिवक्ता की बेटी का शव घर के भीतर ही फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की अथवा हत्या करके लाश लटकाई गई ? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मलकिया निवासी मो. शरीफ पेशे से अधिवक्ता हैं। वह चायल तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। सोमवार को सुबह ही अधिवक्ता घर से तहसील चले गए। उन्होंने बताया कि उनके कचहरी जाने के बाद पत्नी जमीना बेटे समीर को लेकर दावत में शामिल होने रानीपुर चली गई। पत्नी ने 15 वर्षीय बेटी सुमैया और बेटे सफीर (12) को घर के भीतर करके बाहर से ताला बंद कर लिया था। शाम को अधिवक्ता की पत्नी लौटकर घर पहुंचीं तो देखा कि सफीर लूडो खेल रहा था। जबकि सुमैया का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब सवाल यह है कि अधिवक्ता की बीवी ने आखिर 15 साल की बेटी को घर के भीतर करके बाहर से ताला क्यों बंद किया। 15 वर्ष की लड़की काफी हद तक समझदार होती है। वह भटककर तो कहीं जाएगी नहीं। फिर सुमैया ने खुद से फांसी लगाई तो आखिर साथ रहा सफीर लूडो क्यों खेलता रहा। उसे शोर मचाना चाहिए था। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

----
इनका कहना है
मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है। अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
राजेश सिंह-एसओ, करारी
-----
बेकाबू ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, मौत
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव का मो. तारिक (45) पुत्र मसूद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार शाम वह किसी काम से बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की महगांव शाखा गया था। बैंक शाखा से बाहर निकलकर पैदल सड़क पर पहुंचते ही प्रयागराज की ओर से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed