फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Painter attacked with a stick due to old enmity

Ambala News: पुरानी रंजिश में पेंटर पर डंडे से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Painter attacked with a stick due to old enmity
कैथल। गांव भाणा में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने श्मशान घाट के गेट के पास 29 वर्षीय पेंटर मनीष कुमार पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा पैर पर लगने से मनीष सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल का पहले सरकारी अस्पताल कैथल में उपचार कराया गया, लेकिन आराम नहीं होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। एक्सरे रिपोर्ट में पैर की चोट गंभीर पाए जाने के बाद पूंडरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव भाणा निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह पेंट करने का काम करता है। करीब 10-12 दिन पहले उसका पड़ोसी राहुल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते 28 सितंबर की शाम करीब सात बजे जब वह श्मशान घाट के गेट से अपने घर की ओर जा रहा था, तो वहां से कुछ आगे पेड़ों के पास सागर और राहुल पहले से खड़े थे। पुलिस को बताया कि जैसे ही वह दोनों के पास से निकलने लगा तो सागर ने हाथ में लिए डंडे से उसके दाहिने पैर पर हमला कर दिया। डंडा लगते ही वह सड़क पर गिर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed