फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Video of pistol being displayed during flood relief goes viral, Makher police station chief suspended;

बिहार में बाढ़: यहां थानाध्यक्ष पर कार्रवाई; राहत सामग्री लेने वालों को संभालने के लिए पिस्टल निकाली थी

Mon, 05 Oct 2026 09:10 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 09:10 AM IST
सार

सारण के मकेर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान थानाध्यक्ष संग्राम सिंह का कथित तौर पर पिस्टल दिखाते हुए फोटो वायरल होने के बाद एसएसपी रौशन कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया। चित्र में थानाध्यक्ष भीड़ की ओर पिस्टल करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Video of pistol being displayed during flood relief goes viral, Makher police station chief suspended;
थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पिस्टल दिखाते हुए।

विस्तार

सारण के मकेर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान उक्त थाने के थानाध्यक्ष संग्राम सिंह का कथित तौर पर पिस्टल दिखाते हुए फोटो वायरल होने के बाद एसएसपी रौशन कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वीडियो में थानाध्यक्ष एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पर खड़े नजर आ रहे हैं और उनके आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में संग्राम सिंह कमर से पिस्टल निकालकर भीड़ की ओर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और घटनाक्रम की पूरी परिस्थिति भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन

राहत सामग्री के दौरान जुटी थी भीड़:
मकेर थाना क्षेत्र में गंडक की बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। कई परिवार घर छोड़कर बांध, सड़क और अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। राहत सामग्री वितरण के लिए भी प्रभावित लोगों की भीड़ जुट रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो बाघाकोल गांव में राहत सामग्री वितरण के दौरान का है। इसी दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के क्रम में थानाध्यक्ष द्वारा कथित तौर पर पिस्टल निकाली गई है। हालांकि, हथियार निकालने की वजह और उस समय मौके की वास्तविक स्थिति की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई:
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया। उसके बाद सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रौशन कुमार ने संग्राम सिंह को निलंबित कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मकेर थाने के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) संग्राम कुमार सिंह को बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान जनता की ओर पिस्टल तानते हुए देखा गया है। प्रथम दृष्टया इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमाने आचरण का मामला मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



ये भी पढ़ें- बिहार: दुर्गा पूजा पर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे सप्लाई की तैयारी, नंगे तारों की जगह लगेंगे एबी केबल

तत्कालीन थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों से नहीं ली सीख:
वायरल वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई के बाद अब पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियां जांच का विषय हैं। क्योंकि वीडियो कब और कहां बनाया गया, मौके पर उस समय क्या स्थिति थी और पिस्टल निकालने की वजह क्या थी, इसकी जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। फिलहाल एसएसपी के निर्देश पर मकेर थाने के थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को निलंबित किया जा चुका है। बाढ़ राहत वितरण के दौरान सामने आए इस घटनाक्रम ने आपदा की स्थिति में भीड़ प्रबंधन और पुलिस के आचरण को लेकर सवाल जरूर खड़े किए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि निलंबित थानाध्यक्ष को देखना चाहिए कि सारण के जिलाधिकारी, एसएसपी, एसडीओ, एसडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाके में किस कदर पीड़ितों के साथ सहानुभूति जता रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed