फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दुराचार पीड़िता को दी तेजाब से झुलसाने की धमकी

दुराचार पीड़िता को दी तेजाब से झुलसाने की धमकी

Sun, 31 Mar 2019 08:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता को दी तेजाब से झुलसाने की धमकी
दुराचार पीड़िता को दी तेजाब से झुलसाने की धमकी
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र का मामला, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक रेप पीड़िता पर दरिंदा समझौते का दबाव डाल रहा है। नहीं मानने पर उसे तेजाब से झुलसा देने की धमकी दी है। इससे सहमी पीड़िता ने शनिवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

महेवाघाट इलाके की एक युवती ने बताया कि अगस्त 2018 में पड़ोसी युवक ने उसके साथ घर में घुसकर रेप किया था। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। दो महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया है। पीड़िता की मानें तो जेल से बाहर आते ही दरिंदे ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। नहीं मानने पर वह तेजाब से चेहरा झुलसा देने की धमकी देता है। परिवार के सदस्यों को भी गोली मार देने की धमकी देता है। उसकी धमकियों से पूरा पीड़ित कुनबा सहमा हुआ है। परिवार के लोग घर से बाहर निकलने में भी कतराने लगे हैं। बच्चों को स्कूल भेजने में संकोच करते हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए महेवाघाट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed