फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल

Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल
मंझनपुर/पिंडरा/कोखराज। करारी व पूरामूफ्ती कोतवाली क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मंगलवार रात दो लोगों की मौत हो गई। अन्य दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। हादसे पीड़ित परिवाराें में कोहराम मच गया। घायलों को मूरतगंज पीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे का राजू रैदास (35) पुत्र संपत मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार को वह किसी काम से इलाहाबाद गया था। इसके बाद रात को लौटकर रिश्तेदार के घर करारी जा रहा था। करारी इलाके के ही पिंडरा गांव के समीप मवेशी को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल राजू को प्रयागराज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौत हो गई। इसी तरह फतेहपुर जिले के खागा कस्बे का राहुल (22) पुत्र नरेश प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। मंगलवार रात वह प्रयागराज जा रहा था। पूरामुफ्ती क्षेत्र के मंदर मोड़ के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। नजदीक के निजी अस्पताल में उसकी भी सांस थम गई। वहीं दूसरी ओर मूरतगंज क्षेत्र में इन दिनों बीएसएनएल की केबल बिछाई जा रही है।
विज्ञापन


कोलकाता निवासी चालक पिंकू सेठ ट्रैक्टर में इलाहाबाद बीएसएनएल का पाइप लादकर रोही जा रहा था। रोही बाईपास के समीप वाहन बैक करते वक्त अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिंकू के साथ ट्रैक्टर सवार रफीउल्ला व ताजउद्दीन निवासी कोलकाता भी घायल हो गए। सभी को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। सिराथू निवासी छवि यादव, मधुर और संदीप किसी काम से मंझनपुर जा रहे थे। नगर कोतवाली के पतौना पुल के समीप सामने से आए बाइक सवार से इनकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर समदा निवासी प्रकाश तथा उसकी पत्नी गुड़िया सवार थी। दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed