फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अजुहा में खुलेआम हाईवे पर बिक रही शराब

अजुहा में खुलेआम हाईवे पर बिक रही शराब

Sat, 22 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अजुहा में खुलेआम हाईवे पर बिक रही शराब
मंझनपुर। अजुहा बाजार में अदालती फरमान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां हाईवे पर ही देशी-विदेशी शराब व बीयर की बक्री की जा रही है। अफसरों की चेतावनी के बावजूद दुकानें नहीं हटाई जा रही हैं। इसके चलते नागरिकों में गुस्सा है।
विज्ञापन


अदालत ने देशी-विदेशी शराब और बीयर की दुकानें हाईवे से 500 मीटर दूर संचालित करने का आदेश दे रखा है। साथ ही यह भी पाबंदी लगाई गई है कि दुकान का संचालन स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थलों के आसपास नहीं होना चाहिए। पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे अजुहा कस्बे में अदालती फरमान का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है। यहां शराब और बीयर के सभी ठेके हाईवे किनारे ही संचालित किए जा रहे हैं। जबकि दुकानों से महज सौ मीटर की दूरी पर हनुमान इंटर कालेज प्राइमरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और एक डिग्री कॉलेज है। इसके चलते छात्र-छात्राओं का आवागमन बना रहता है। दुकान के समीप ही एक निजी अस्पताल भी संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


नर्सिंग होम संचालक डॉ आरसी सिंह का कहना है कि शाम होते ही दुकान पर पियक्कड़ों का जमावड़ा लग जाता है। इसके चलते स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। पियक्कड़ों की भीड़ से शाम को हाईवे की सर्विस रोड पर जाम लग जाता है। इससे महिलाएं और बेटियां घर से बाहर नहीं निकलती हैं। शाखा निवासी संदीप सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद सीओ सिराथू की चेतावनी पर अनुज्ञापी ने दुकान हटाने के लिए दस दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन सीओ का तबादला होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed