फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   टॉपर देने वाले स्कलों की सड़क बदहाल

टॉपर देने वाले स्कलों की सड़क बदहाल

Wed, 08 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
टॉपर देने वाले स्कलों की सड़क बदहाल
मंझनपुर। एक तरफ प्रदेश सरकार मेधावियों के घर तक पक्की सड़क बनवा रही है। वहीं दूसरी तरफ जिले को सर्वाधिक टॉपर देने वाले विद्यालयों की सड़क बदहाल है। मामूली विवाद के कारण छह महीने से करीब16 किमी लंबी अजुहा-टांडा सड़क के महज सौ मीटर का निर्माण अधर में लटक गया है। बारिश में सड़क पर जलभराव व गड्ढों में फंसकर विद्यार्थी आए दिन घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सिराथू ब्लॉक के अजुहा से अलीपुर जीता वाया टांडा मार्ग कौशाम्बी और फतेहपुर जनपद को जोड़ता है। 16 किमी लंबी इस सड़क पर यूपी बोर्ड के 75 फीसदी टॉपर देने वाले धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन, जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अमिरतापुर समेत आधा दर्जन स्कूल, कॉलेज हैं। साथ ही तीन दर्जन से अधिक गांव बसे हैं। प्रमुख मंडी अजुहा आवागमन के लिए यह मुख्य मार्ग है। सड़क पर अपेक्षाकृत ज्यादा आवागमन को देखते हुए शासन ने इसका चौड़ीकरण कराना शुरू किया। छह महीने पहले ही 90 फीसदी निर्माण कार्य हो गया। केन गांव के पास भूमि विवाद के चलते महज सौ मीटर सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। कॉलेज प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी, डॉ रामकिरन त्रिपाठी आदि का आरोप है कि विभागीय जिम्मेदारों के दिलस्पी नहीं लेने से निर्माण कार्य अटका है। इसके चलते सड़क के गड्ढे में जलभराव हो गया है। बारिश में इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों बच्चों को रोजाना दिक्कतों से जूझना पड़ता है। अक्सर विद्यार्थी गड्ढों में फंसकर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लॉक के उरई अशरफपुर से नैनुआ जाने वाली सड़क पहली बरसात भी नहीं झेल सकी। संबंधित विभाग ने अप्रैल 2018 में ही एक किमी लंबी इस सड़क का निर्माण कराया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मानक एवं गुणवत्ता को दरकिनार कर बनाई गई सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से जलभराव हो गया है। गांव के रामबली, पुत्तन, श्यामललाल आदि ने मंगलवार को इसकी शिकायत समाधान दिवस में की है। नेशनल हाईवे से साढ़ौ-माढ़ौ को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हो गई है। इस सड़क का निर्माण एक दशक पहले कराई गई थी। इन दिनों सड़क से डामर गायब हो गया है। गिट्टियां बिखर रही हैं। राहगीर बोल्डर से टकराकर हादसे का शिकार होते हैं। ग्राम प्रधान दरबारी लाल साहू, नागेंद्र, इरशाद आदि ने सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल से मिलकर मरम्मत कराने की मांग की है। मां शीतला की दरबार से देवीगंज वाया भैरोनाथ मंदिर तक जाने वाली एक किमी लंबी सड़क सालों से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर रोजाना तमाम भक्त भैरों बाबा के दर्शन को आवागमन करते हैं। सड़क पर गड्ढे व जलभराव की वजह से पैदल चलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक से शिकायत की गई। पर, किसी ने कोई सड़क मरम्मत कराने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed