{"_id":"5942dca04f1c1bd63d8b4724","slug":"51497554080-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं लेकर अद ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं लेकर अद ने दिया धरना
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया। धरना स्थल पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके बाद 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कार्यकर्ताओं ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। धरने की अगुवाई जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा ने किया।
धरने में जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा ने कहा कि किसान अपनी लड़ाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की राह पर चलते हुए लड़ें। 1917 का खेड़ा सत्याग्रह, 1928 का बारदोली आंदोलन में किसानों का नेतृत्व सरदार पटेल ने करते हुए ब्रिटिश हुकूमत के दांत खट्टे कर दिए थे। इसी तर्ज पर अपना दल की मुखिया कृष्णा पटेल के नेतृत्व में किसानों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।
धरने के बाद डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के ऊपर हुए गोलीकांड की न्यायिक जांच, मृतक आश्रितों को दो-दो करोड़ का मुआवजा, परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी सहित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। धरने में नंदलाल पटेल, पन्नी लाल, बद्री प्रसाद पटेल, दिनेश सिंह, लल्लूराम पटेल, बीर सिंह, अरविंद पटेल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, लालजी, मनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं लेकर अद ने किया प्रदर्शन
डीएम को सौंपा 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन