फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   500 families from 15 days in the dark

15 दिन से अंधेरे में हैं 500 परिवार

Sun, 04 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 04 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
500 families from 15 days in the dark
बिसारा। ट्रांसफार्मर फुंकने से भरवारी के सिंघिया गांव 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 500 परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी भरवारी के अवर अभियंता समेत विभाग के अन्य अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। ग्रामीणों ने दो दिन में दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगने पर एक्सईएन कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बिजली उपकेंद्र भरवारी से सिंघिया गांव का बिजली की आपूर्ति होती है। गांव के रहने वाले राकेश कुमार विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, बिहारीलाल, अंजनी कुशवाहा, मिथिलेश, सोनेलाल, श्यामसुंदर, चंद्रशेखर, राम सुमेर आदि ने बताया कि बिजली सप्लाई के लिए गांव में 220 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। यह ट्रांसफार्मर 19 दिसंबर की रात अचानक जल गया था, तभी से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे सिंघिया गांव के 500 परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो हाईस्कूल और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से ही होनी है। पर, 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली गुल रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांववालों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी 20 दिसंबर को ही भरवारी उपकेंद्र के अवर अभियंता को दी गई थी, इसके बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। मामले में जेई अरुण कुमार ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर की किल्लत से दिक्कत है। प्रयास किया जा रहा है कि सिंघिया गांव का ट्रांसफार्मर जल्द बदल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed