{"_id":"5e1e10878ebc3e4ada3f0080","slug":"50-thousand-prize-crooks-caught-in-police-encounter-kaushambi-news-ald265727233","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 50 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 50 हजार का इनामी बदमाश
विज्ञापन
50 thousand prize crooks caught in police encounter
- फोटो : KAUSHAMBI
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया
50 हजार का इनामी बदमाश
- हत्या, लूट और जानलेवा हमले के कई मामलों में वांछित था सुल्तान
पइंसा (कौशाम्बी)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात पहाड़पुर गांव के समीप मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश के ऊपर एडीजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के समय पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कौशाम्बी व फतेहपुर जिले में लूट, हत्या व जानलेवा हमले के करीब दर्जन भर मामले दर्ज हैं।
सीओ सदर एसएन पाठक ने बताया कि पिछले दिनों बारातफारीक गांव में ईंट भट्ठा व्यापारी अवधेश जायसवाल के साथ लूटपाट की गई थी। इस मामले में दो बदमाश पहले ही पकड़े जा चुके थे, जबकि फतेहपुर जिले के खखरेरू कोतवाली अंतर्गत अंजना कबीर निवासी सुल्तान पुत्र सिद्दीक फरार चल रहा था। इससे पहले पइंसा कोतवाली में अक्तूबर माह में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए जुल्फेकार के साथ सुल्तान भी था। लेकिन उस वक्त सुल्तान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। सोमवार की शाम पइंसा थानाध्यक्ष संजय गुप्ता को सूचना मिली कि एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहाड़पुर गांव के रास्ते आ रहा है। इस पर पुलिस ने पुलिस ने जब बदमाश को दौड़ाया तो उसने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान सुल्तान के रूप में हुई। सुल्तान के पास से एक बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मंगलवार को सुल्तान का चालान अदालत भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।