{"_id":"5e1a20518ebc3e87d700e730","slug":"50-bigha-crop-submerged-kaushambi-news-ald2654648119","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
50 bigha crop submerged
- फोटो : KAUSHAMBI
50 बीघा फसल जलमग्न
अब डहिया-अमिरसा में नहर का कहर
नेवादा ब्लॉक के कुंडारी गांव में दबंगों ने करीब पांच सौ मीटर नहर पर कर लिया है कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। नेवादा ब्लॉक के डहिया और अमिरसा गांव में अब नहर ने कहर बरपा दिया है। अवैध कब्जे की वजह से नहर का पानी नदी में नहीं जा सका। इससे चलते करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। कई लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। इसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं।
किशनपुर पंप कैनाल की एक नहर नेवादा ब्लॉक के सुरसेनी गांव से अलग होकर कुंडारी में ससुर खदेरी नदी में मिल जाती है। बताया जाता है कि कुंडारी गांव के कुछ दबंगों ने करीब पांच सौ मीटर नहर पर कब्जा कर लिया है। जिसकी वजह से अब उसका पानी नदी में जाने के बजाए खेतों में भर जाता है। पिछले साल भी सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। इस बार शुक्रवार सुबह पानी छोड़ा गया तो कुंडारी गांव के लोगों ने अपने खेत बचाने के लिए नहर काट दी। नतीजतन अमिरसा और डहिया निवासी मोहनलाल, पन्नालाल पांडेय, नंदलाल, गया प्रसाद, काशी तिवारी, बांकेलाल, धर्मराज चौधरी, विधाता आदि किसानों के खेतों में खड़ी फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। बताया जा रहा है कि पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे साफ है कि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो फसलों की बर्बादी भी थमेगी नहीं। किसानों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों के घरों में भी नहर का पानी भर गया है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इनका कहना है
लेखपाल को भेजकर जांच कराई गई है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। नहर पर कब्जे के साथ सफाई नहीं होने की भी शिकायत मिली है। सफाई नहीं हुई है तो संबंधित विभाग के अफसरों पर कार्रवाई होगी। कब्जेदारों के साथ भी सख्ती से निपटा जाएगा।- ज्योति मौर्य-उपजिलाधिकारी, चायल।