फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   5.47 lakh will be recovered from the Gram Panchayat officer accused of embezzlement

कौशाम्बी : गबन के आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी से वसूला जाएगा 5.47 लाख

Fri, 23 Sep 2022 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 09:03 PM IST
सार

ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार पिछले वर्ष सरसवां ब्लॉक के गोराजू, बौली, बरौली तथा ऐलई उर्फ बक्सीपार में तैनात थे। गोराजू, बरौली तथा ऐलई उर्फ बक्सीपार ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना था।

विज्ञापन
5.47 lakh will be recovered from the Gram Panchayat officer accused of embezzlement
Swachh Bharat Mission toilet scam - फोटो : Social Media

विस्तार

सरसवां ब्लॉक में तैनात रहे एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन निर्माण के नाम पर गबन किया है। पिछले वर्ष ही जांच के दौरान गबन पाए जाने पर पंचायत अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था। अब पंचायत अधिकारी के वेतन से 40 महीनों तक गबन की रकम वसूली जाएगी।

विज्ञापन



ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार पिछले वर्ष सरसवां ब्लॉक के गोराजू, बौली, बरौली तथा ऐलई उर्फ बक्सीपार में तैनात थे। गोराजू, बरौली तथा ऐलई उर्फ बक्सीपार ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना था, जबकि बौली में सामुदायिक शौचालय के साथ ही पंचायत भवन का भी निर्माण कराया जाना था ।
विज्ञापन



 पंचायत अधिकारी ने कार्य पूरा कराए बिना ही ग्राम निधि के खाते से रकम निकाल ली। इसकी जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। इस पर 30 सितंबर 2021 को पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार को सस्पेंड करते हुए पश्चिमशरीरा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले दिनों एडीओ पंचायत सरसवां और जेई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मंझनपुर से स्थलीय निरीक्षण कराया गया। मंगलवार को अधिकारीद्वय ने तकनीकी मूल्यांकन/स्थलीय पैमाइस करते हुए जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंप दी। रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार से पांच लाख 47 हजार 556 रुपये वसूल किया जाना है।


इसके लिए डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर ग्राम पंचायत अधिकारी को 40 महीने तक प्रत्येक माह 13,689 रुपये की धनराशि वेतन से कटवाने का निर्देश दिया है।  यह रकम संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामनिधि खाते में जमा कराई जाएगी।

एडीओ पंचायत, तीन सचिव व ग्राम प्रधान को नोटिस

सरसवां ब्लॉक के बनी खास गांव में जिम्मेदारों ने शौचालय निर्माण में जमकर धांधली की। यहां जांच में 231 शौचालय गायब मिले। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर जवाब किया है।


स्वच्छ भारत मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास खंड सरसवां के बनी खास गांव में 514 शौचालय बनाने के लिए 62 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई थी। ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से की थी। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ, सीवीओ एवं बीडीओ सरसवां की तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई। जांच के दौरान 231 शौचालय मौके पर नहीं बने मिले। 


जिम्मेदारों ने इस मद के करीब 28 लाख रुपये का गोलमाल कर दिया है।  टीम की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने तत्कालीन एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार सिंह, रवि सिंह को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। ग्राम प्रधान गोमती देवी को भी नोटिस दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed