फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   492 farmers were given relief to 11 million Czech

492 किसानों को दिए गए 11 लाख के राहत चेक

Sun, 07 Jun 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sun, 07 Jun 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
मूरतगंज (ब्यूरो)। मौसम की मार से प्रभावित किसानों को राहत चेक दिए जाने का सिलसिला जिले में अभी भी जारी है। शनिवार को मूरतगंज ब्लाक के पल्हाना उपरहार और पल्हाना कछार गांवों में शिविर लगाकर 492 किसानों को 11 लाख रुपये के राहत चेक दिए गए। चेक में दर्जन भर से अधिक किसानों के नाम गलत थे। इससे उनमें गहरी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिले के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। 70 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद हुई है। 1.50 लाख किसान प्रभावित हुए हैं।

 इससे किसानों के सामने दो जून की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। परेशान किसानों के लिए शासन की ओर से राहतचेक भेजे गए हैं। जिले के अफसरों गांवों में कैंप लगाकर चेक का वितरण कर रहे हैं। शनिवार को मूरतगंज ब्लाक स्थित पल्हाना उपरहार गांव के 464 और पल्हाना कछार गांव के 28 किसानों को कैंप लगाकर 11 लाख छह हजार रुपये के राहतचेक दिए गए। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव अब्दुल मजीद, कानूनगो लोकनाथ पांडेय, लेखपाल रामलोचन यादव, शिवनारायण, धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed