{"_id":"6748c8d3dad632d9fe0937d7","slug":"48-candidates-facing-each-other-for-13-posts-voting-today-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119122-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 13 पदों के लिए 48 प्रत्याशी आमने-सामने, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 13 पदों के लिए 48 प्रत्याशी आमने-सामने, मतदान आज
विज्ञापन
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से जिला कचहरी के लाइब्रेरी हॉल में वोट डाले जाएंगे। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री समेत 13 पदों के लिए चुनावी समर में उतरे सभी 48 उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
चुनाव से पहले गहमागहमी भी तेज हो गई है। 1001 अधिवक्ता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। एल्डर कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की है।
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए देवशरण त्रिपाठी, दिलीप कुमार पांडेय व बचन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर द्विवेदी, शिवप्रकाश द्विवेदी, अजय सिंह व शिवराज भारतीय व महामंत्री पद के लिए तुषार तिवारी, प्रकाश भट्ट, अजय पांडेय, अरविंद सिंह और वीरेंद्र तिवारी चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा कोषाध्यक्ष के लिए छह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन और संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए दो-दो, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए तीन व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ज्ञानेंद्र नारायण शुक्ला ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष नरनारायण मिश्रा को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
चुनाव में 1001 अधिवक्ता शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लाइब्रेरी हॉल पहुंचकर अपने-अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। अगले दिन 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से मतों की गिनती कराई जाएगी। मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, नामांकन नहीं होने से दो पद रिक्त
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो-दो पद हैं। इन पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसी तरह वरिष्ठ कार्यकारिणी के तय छह पदों के सापेक्ष चार नामांकन ही हुए। ऐसे में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के दो पद खाली रह गए हैं।
-- -- -- --
निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्याशियों से अनुरोध है कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव में सहयोग करें। सुबह 10 बजे से लाइब्रेरी हॉल में वोट डाले जाएंगे।
-- ज्ञानेंद्र नारायण शुक्ला, चेयरमैन एल्डर कमेटी
-- -- -- -- -- -
बार एसोसिएशन के चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मतदान व मतगणना के दिन तक मुस्तैद रहेंगे। किसी ने कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी