फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   417 trainee teachers were joining the Letter

417 प्रशिक्षु शिक्षकों ने लिया ज्वाइनिंग लेटर

Fri, 23 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 23 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
417 trainee teachers were joining the Letter
मंझनपुर (ब्यूरो)। प्राथमिक स्कूलों में मास्टर बनने के लिए अब तक 421 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किया है। बेसिक शिक्षाधिकारी एके सिंह ने बताया कि 417 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। 90 फीसदी अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को स्कूलों में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। चार और अभ्यर्थियों ने शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किया है।
विज्ञापन


साढ़े तीन साल के लंबे संघर्ष के बाद 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है। कौशाम्बी में कटआफ जारी होने के बाद 421 अभ्यर्थियों ने अपना शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा करके नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लिया है। बीएसए ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 417 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति का आदेश जारी करके रिसीव करा दिया गया है।  इसमें से ज्यादातर अभ्यर्थियों ने स्कूलों में अपना कार्यभार भी संभाल लिया है।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि बृहस्पतिवार को चार और अभ्यर्थियों ने शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा किया है। इन्हें ज्वाइनिंग लेटर शुक्रवार को वितरित किए जाएंगे। एबीआरसी उरिष्ट प्रसाद, करन सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद हुसैन आदि ने शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा करने के साथ ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed