{"_id":"5cd1d909bdec22076c4ec606","slug":"41557256457-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल का बिल्ला लगाकर वोट डालने में फंस सकते हैं भाजपा प्रत्याशी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल का बिल्ला लगाकर वोट डालने में फंस सकते हैं भाजपा प्रत्याशी!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल का बिल्ला लगाकर वोट डालने में फंस सकते हैं भाजपा प्रत्याशी!
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में फंस सकते हैं। मतदान के दिन वह अपने गांव चिल्ला शहबाजी में पार्टी का चुनाव चिन्ह (कमल का फूल) का बिल्ला लगाकर मतदान करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम चायल को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने का निर्देश दिया है।
भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान सांसद विनोद सोनकर चायल विधान सभा के चिल्ला शहबाजी गांव के रहने वाले हैं। सोमवार को वह मतदान करने अपने गांव गए थे। यहां पर उन्होंने अन्य वोटरों की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। जिस वक्त विनोद सोनकर लाइन में थे, तब उनकी सदरी में कमल के निशान वाला बिल्ला लगा था। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। प्रशासन ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला माना है। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि उन्होंने एसडीएम चायल को भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने का निर्देश दे दिया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसडीएम घनश्याम का कहना है कि उन्होंने फोटो नहीं देखी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस देने के लिए कहा है। प्रत्याशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।