फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कार-स्कार्पियो में भिड़ंत, पांच लोग घायल

कार-स्कार्पियो में भिड़ंत, पांच लोग घायल

Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
कार-स्कार्पियो में भिड़ंत, पांच लोग घायल
फोटो
विज्ञापन

कार-स्कार्पियो में भिड़ंत, पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। ओवरलोड वाहनों से परसरा से रोही तक बदहाल सड़क पर रविवार को दो वाहन टकरा गए। इससे पांच लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल भेजा गया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के परसरा से लेकर रोही तक बालू से ओवरलोड ट्रकों की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अक्सर राहगीर यहां गिरकर या वाहनों के टकराने से घायल हो जाते हैं। रविवार सुबह भी हादसा हुआ। हमीरपुर जिले के जयकुमार अपनी कार से बेटी को विदा कराने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही वह रोही पुल के पास पहुंचे। बताया जाता है कि सड़क पर बड़ा गड्ढा देख उन्हें ब्रेक लगाना पड़ गया। इससे पीछे आ रहे सदर कोतवाली क्षेत्र के एदिलपुर निवासी रामबरन यादव की स्कार्पियो कार से टकरा गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार जयकुमार व स्कार्पियो सवार रामबरन, पवन, रवि और अर्जुन आदि घायल हो गए। बताया जाता है कि मूरतगंज में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायल गंतव्य को चले गए। इसी स्थान पर शनिवार रात लोडर और बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर हो गई थी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। रोही ब्रिज के समीप ही शनिवार रात बालू से लदा ओवरलोड ट्रक बीच सड़क में धंस गया है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार है।

इंसेट
बाइक की टक्कर से बालक घायल
भरवारी। भरवारी के गौरा मोहल्ला निवासी राजकुमार के बेटे नितीश (10) को रविवार की सुबह बाइक ने टक्कर मार दी। इससे नितीश घायल हो गया। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed