{"_id":"5c4b680cbdec224dab5ff721","slug":"41548445708-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद में होगी सरकार के कार्यो की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद में होगी सरकार के कार्यो की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-5
युवा संसद में होगी सरकार के कार्यों की समीक्षा
विभिन्न क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं की भाजयुमो लेगा राय
युवा संसद के क्षेत्र संयोजक ने बैठक में बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की हकीकत अब युवा संसद बताएगी। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे 25 युवाओं को चिन्हित करेंगी। इन लोगों का सदन बैठाकर सरकार के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। शुक्रवार को भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री व युवा संसद कार्यक्रम के संयोजक वरुण प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि जिले के 25 आइडियल लोगों को तलाश करना है। इन लोगों का सदन बैठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उभरता भारत विषय पर परिचर्चा कराई जाएगी। सरकार की योजना और नीति के बाबत आम जनता का विचार लिया जाएगा। संसद में उन्हीं आइडियल लोगों में एक व्यक्ति को सभापति बनाया जाएगा। बाकी के लोग सदन की तरह अपनी राय व्यक्त करेंगे। पांच फरवरी को प्रतापगढ़ जिले में कमिश्नरी सदन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतापगढ़, प्रयागराज, गंगापार, यमुनापार, कौशाम्बी, अमेठी व सुल्तानपुर जिले के लोग शिरकत कर अपनी राय रखेंगे। जिले में कार्यक्रम का संयोजक राजीव रैना को बनाया गया है। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, संजय जायसवाल, रिंकू मौर्या, बादल सिंह यादव, शिवम मिश्र, रुद्र प्रकाश तिवारी, शशांक तिवारी, मनीष साहू, वेदांत उपाध्याय, राहुल कुशवाहा, गुड्डन तिवारी, अमन त्रिपाठी, दुर्गेश गुप्ता, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।