{"_id":"5bbd00f0867a55285d42fcef","slug":"41539113200-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वेस्टर्न यूनियन’ से पैसा निकाल कर घर लौट रही महिला को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वेस्टर्न यूनियन’ से पैसा निकाल कर घर लौट रही महिला को लूटा
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। वेस्टर्न यूनियन सिराथू से पैसा निकाल कर घर जा रही एक महिला के साथ दिनदहाड़े बाइक सवार युवक ने करीब 30 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक सवार युवक व उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सदर कोतवाली के बिजलीपुर गांव निवासी रानी (50) पत्नी स्वर्गीय इब्ने हसन का बेटा नग्गन सऊदी में काम करता है। नग्गन ने पिछले दिनों तीस हजार रुपये भेजे थे। मंगलवार सुबह रानी पैसा निकालने के लिए सिराथू स्थित वेस्टर्न यूनियन गई थी। रानी का कहना है कि वह पैसा लेकर जा रही थी कि रास्ते वहां रहे एक व्यक्ति ने लिफ्ट देने की बात कही। रानी उसकी बाइक से करनपुर चौराहे आई। यहां उतरने के बाद युवक मंझनपुर की तरफ बढ़ गया और रानी पैदल घर को चल दी। रानी के मुताबिक वह कुछ दूर ही गई थी तभी बाइक सवार युवक दोबारा पहुंचा और रुपयों से भरा थैला व मोबाइल छीन कर भाग निकला। लूट की शिकार महिला बदमाश का पता लगाने के लिए दोबारा वेस्टर्न यूनियन पहुंची तो वह छिनैती करने वाला युवक वहां अपने एक साथी के साथ खड़ा दिखा। महिला ने एक व्यक्ति की मदद से पुलिस को फोन करके बुलाया और आरोपी युवक को पकड़वा दिया। पकड़े गए दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।