{"_id":"5b8edcbd867a55485e1fd8a6","slug":"41536089277-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी के विवाद में किशोर पर कातिलाना हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी के विवाद में किशोर पर कातिलाना हमला
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार शाम भूमि विवाद को लेकर एक किशोर पर कातिलाना हमला किया गया। इससे घायल नाबालिग लड़के को सीएचसी इस्माइलुपर में भर्ती कराया गया है। किशोर के पिता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
दौलतपुर गांव में राम सूरत का बेटा नीरज कुमार (15) सोमवार शाम कूड़ा फेंकने के लिए गया था। आरोप है कि गांव के बाहर पहले से ही बैठे कुछ लोगों ने उसे देखते ही पकड़ लिया। लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार हमला कर घायल कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी तब तक उसे मारते रहे, जब तक वह अधमरा होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। उधर हमले की सूचना पर परिजन भी मौके पर किशोर की जान बचाने के लिए पहुंच गए। शोर पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जख्मी किशोर को परिजन सैनी कोतवाली ले गए। पुलिस ने राम सूरत की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जख्मी को सीएचसी इस्माइलपुर भेज दिया है।