{"_id":"5b69f57f4f1c1bde6d8b6cdc","slug":"41533670783-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर वक्त रहें तैयार: गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर वक्त रहें तैयार: गौतम
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा (ब्यूरो)। देश-प्रदेश की भाजपा सरकारों के कारनामों से हर वर्ग परेशान है। छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान सभी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसे देखते हुए कभी भी चुनाव कराया जा सकता है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को हर वक्त इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।
यह बातें बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज राजू गौतम ने कही। मंगलवार को वह सिराथू के सौंरई बुजुर्ग गांव में आयोजित बूथ गठन व कैडर कैंप में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए बसपा नेता ने कहा कि इसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। शिविर को मंडल जोन इंचार्ज मेड़ी लाल सरोज व राधेश्याम पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नियाज सिद्दीकी, केएल गौतम, बच्चन पाल, शिवगनेश पासी, रामसूरत चौधरी, कन्हई लाल र्गौतम, नन्हे पासी समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।