{"_id":"5a5d00d24f1c1b68268b4946","slug":"41516044498-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहना साथ, तलाक-तलाक-तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहना साथ, तलाक-तलाक-तलाक
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
नहीं रहना साथ, दे दिया तलाक
-सैनी के जहांगीराबाद गांव में ब्याही युवती पर शौहर का कहर
-पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)।
सैनी के जहांगीराबाद गांव में ब्याही एक युवती के उसके शौहर ने तलाक दे दिया। तलाक का कारण दहेज है। यही मांग पूरी न होने पर उसने साफ कहाकि अब उसे साथ नहीं रहना है। तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर वह घर से चला गया। शौहर के सितम से आहत विवाहिता मासूम बच्चे के साथ थाने पहुंची। पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
सैनी कोतवाली के गुलामीपुर गनपा गांव की शकीना बानों पुत्री सिराजउद्दीन का निकाह तीन साल पहले सैनी कोतवाली के जहांगीराबाद गांव निवासी इस्लाम के साथ हुआ था। इसके बाद से ही शौहर मायके से कार लाने की जिद करके प्रताड़ित करने लगा। लाचार विवाहिता शौहर का हर जुल्म सहती रही। बताया कि रविवार रात शौहर ने ज्यादती की हदें पार करते हुए पहले उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद नगदी-गहने छीन लिए। नगदी के साथ पासपोर्ट लेकर घर के बाहर जाने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर उसने दो टूक कहा कि मुझे उसके साथ नहीं रहना है। इसके बाद तलाक, तलाक, तलाक कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। सोमवार सुबह पीड़ित विवाहिता मासूम बच्चे के साथ सैनी कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत एसओ से की। एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------------------
पहले भी तीन तलाक की हो चुकी हैं कई वारदातें
मंझनपुर(ब्यूरो)। कौशाम्बी में तीन तलाक की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई युवक पत्नी को फोन पर तलाक दे चुके हैं। पुरामुफ्ती में एक महिला को उसके शौहर ने पहले व्हाट्सएप पर तलाक दिया। इसके बाद डाक से तलाक की चिट्ठी भेज दी। पीड़ित महिलाओं ने अफसरों की चौखट पर न्याय की गुहार भी लगाई पर कोई हल नहीं निकला। आठ जनवरी को मंझनपुर की एक युवती ने तीन तलाक की शिकायत की थी।
विज्ञापन
---------------------