फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सौंदर्यीकरण के लिए पक्का तालाब का किया सीमांकन

सौंदर्यीकरण के लिए पक्का तालाब का किया सीमांकन

Tue, 09 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण के लिए पक्का तालाब का किया सीमांकन
सौंदर्यीकरण के लिए पक्का तालाब का किया सीमांकन
विज्ञापन

-डीएम के निर्देश पर मूरतगंज पहुंची राजस्व विभाग की टीम
मूरतगंज (ब्यूरो)। ब्लॉक परिसर स्थित 300 साल पुराना पक्का तालाब दुर्दशा का शिकार है। ब्लॉक से लेकर जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते तालाब दिनोंदिन वजूद खोता जा रहा है। इस खबर को अमर उजाला ने चार जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की तो प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए सोमवार को राजस्व टीम से सौंदर्यीकरण के लिए सीमांकन कराया।
मूरतगंज ब्लॉक परिसर में तीन सौ साल पुराने ऐतिहासिक पक्के तालाब का निर्माण सेठ चमरूलाल ने कराया था। मौजूदा समय में यह तालाब अपना वजूद खो रहा है। ऐतिहासिक तालाब के मिट रहे वजूद की खबर को अमर उजाला ने चार जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तालाब के ऐतिहासिक महत्व को समझा और सौंदर्यीकरण कराने के लिए सीमांकन कराने का निर्देश एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को दिया। एसडीएम ने हलका लेखपाल, बीडीओ व जेई की टीम गठित कर सोमवार को तालाब का सीमांकन कराया। तालाब का सीमांकन शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में सौंदर्यीकरण को लेकर उम्मीद की किरण फूटती दिख रही है। सीमांकन करने वालों में हलका लेखपाल लोकनाथ पांडेय, सरफराज हुसैन, वहाज खान, बीडीओ मूरतगंज श्वेता सिंह, एडीओ पंचायत दुर्गेश मिश्र, जेई आरईडी राकेश सिंह यादव व राम जानकी मंदिर प्रबंधक रमेश चंद्र केसरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मौली गांव को नगरपालिका से अलग रखने की मांग
मंझनपुर (ब्यूरो)। मूरतगंज ब्लॉक के मौली निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्रामसभा को नगर पालिका भरवारी में शामिल न किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा मौली का मानक भरवारी से अधिक है। ऐसे में मौली गांव को भरवारी नगर पालिका में शामिल किया जाना वहां के ग्रामीणों के साथ मनमानी है। ग्रामीणों का कहना था कि नगर पालिका से जोड़े जाने के बाद ग्रामीणों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। डीएम ने मामला संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में चंदनलाल, सुनील गौतम, संजय कुमार, गुड्डू, कांती देवी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।




कड़ा में विधायक ने बांटे स्वेटर
कड़ा (ब्यूरो)। स्थानीय गांव स्थित प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में पढ़ने वाले 95 बच्चों को सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने स्वेटर वितरित किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के 40 व जूनियर के 45 बच्चों को ठंड के मौसम में स्वेटर बांटे। विधायक के हाथों स्वेटर मिलते ही ठंड से कांप रहे बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके विधायक ने कहा कि सूबे की योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दे रही है। सरकार की मंशा है कि गरीबों के बच्चों को स्कूल में सारी सुविधाएं मुहैया हों। इस मौके पर एबीएसए कड़ा संजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञान सिंह, जूनियर के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र व संकुल प्रभारी आनंद पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed