{"_id":"5a3c05d54f1c1ba12d8ba129","slug":"41513883093-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ऑटो को टक्कर मारने के बाद पलटा डंपर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ऑटो को टक्कर मारने के बाद पलटा डंपर, सात घायल
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में ऑटो को टक्कर मारने के बाद पलटा डंपर, सात घायल
-बृहस्पतिवार सुबह परसरा गांव के पास हुआ हादसा, ऑटो ड्राइवर की हालत गंभीर
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे में कोखराज के परसरा गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर ऑटो में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर ड्राइवरों ने ऑटो ड्राइवर को एसआरएन रेफर कर दिया।
कोखराज के परसरा गांव का उमेश पुत्र जगमोहन पाल ऑटो ड्राइवरी करता है। रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह भी वह करारी से सवारियों को बिठाकर भरवारी जा रहा था। रास्ते में परसरा गांव के समीप पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो ने ओवरटेक कर दिया। इसी दौरान घने कोहरे में सामने से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ऑटो में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। इमरजेंसी वाहन को सूचना देने के साथ ही लोगों ने सभी को बाहर निकाला। हादसे में ऑटो चालक उमेश कुमार, नेवारी निवासी छात्र सुनील कुमार पुत्र रामभवन, दरियापुर मझियावां गांव का सुखलाल पुत्र कुंअर, गुवारा की राधा देवी पुत्री धरमराज, शिखा पुत्री ईश्वरचंद्र केसरवानी, पवांरा निवासी आलोक पुत्र रावेंद्र कुमार तथा परसरा गांव के कल्लू पुत्र रमेश चंद्र समेत सभी सात लोग घायल हो गए। आननफानन सभी को इमरजेंसी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से उमेश की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर, हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।