फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नौनिहालों को ब्लूू व्हेल गेम से बचाएगी खाकी

नौनिहालों को ब्लूू व्हेल गेम से बचाएगी खाकी

Sun, 03 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
नौनिहालों को ब्लूू व्हेल गेम से बचाएगी खाकी
नौनिहालों को ब्लूू व्हेल गेम से बचाएगी खाकी
विज्ञापन

जागरूक करने के लिए स्कूलों, कालेजों में पुलिस करेगी जनसंवाद
पुलिस महानिदेशक ने एसपी को पत्र भेज कार्रवाई का दिया निर्देश
मनोज दुबे
मंझनपुर।
गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम आदि पर चलाया जा रहा ब्लू व्हेल गेम नौनिहालों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर गेम खेलने वाले बच्चे आत्महत्या करने को विवश हो जाते है। नौनिहालों को ब्लू व्हेल गेम से बचाने के लिए खाकी को जिम्मेदारी दी गई है। स्कूल, कालेजों में बच्चों से जन संवाद कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने एसपी को पत्र भेज अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सोशल मीड़िया से जुडे स्कूल, कालेजों के बच्चे ब्लू व्हेल गेम खेलते-खेलते आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। गम के माध्यम से बच्चों को शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए उसकाया जाता है। सोशल मीडिया पर चल ब्लू व्हेल गेम के जरिए बच्चे एकाग्रित हो जाते हैं, और बिना सोचे-समझे आत्मघाती उठा बैठते हैं। सूचना प्राद्योगिकी मंत्रालय ने गेम को लेकर बच्चों द्वारा उठाए जा रहे आत्मघाती कदम को लेकर ब्लू व्हेल गम पर शिकंजा कसने और बच्चों को आत्महत्या करने से बचाने के लिए पहल शुरू कर दी है। पुलिस महकमे को जिम्मेदारी मिली है कि वह जन संवाद के माध्यम से बच्चों को स्कूल जाकर जागरूक करेगे। पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सभी थानेदारों को निर्देश जारी कर दिया गया है। सर्किल सीओ को अभियान की मनीटरिंग करने की जिम्मेदारी गई है।
विज्ञापन



सामाजिक संगठन भी करेंगे सहयोग
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की मदद सामाजिक संगठन के लोग भी करेंगे। पुलिस के अभियान में उनकी भी बराबर की सहभागिता होगी। स्कूल कालेजों में शिक्षकों और बच्चों के साथ जन संवाद करने की जिम्मेदार सामाजिक संगठन भी उठाएगा। पुलिस विभाग ऐसे संगठनों को चिह्नित करना शुरू कर दिया जो पुलिस की मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां-बाप भी बच्चों पर रखें नजर
पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह से ब्लू व्हेल गेम से बच्चों को बचाने में मां-बाप से भी सहयोग की आपेक्षा की है। ऐसे मामले संज्ञान में आते ही बच्चों की कांउलिंग करें ताकि उनके जिगर का टुकड़ा कहीं बहक न जाए। खतरनाक गेम से बच्चों को बचाने में परिजनों की भूमिका अहम हो सकती है।




ब्लू व्हेल गेम के कारण कई बच्चों ने अपनी जान दे दी है। शासन के निर्देश पर स्कूलों में कार्यशाला लगाकर इस गेम की जानकारी दी जाएगी और बताया जाएगा कि यह गेम नहीं एक साजिश है। वह इसके चक्कर में न आएं। जल्द सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अशोक कुमार पांडेय
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed