फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   400 firms owe Rs 2 crore GST, notice issued

Kaushambi News: 400 फर्मों पर दो करोड़ जीएसटी बकाया, नोटिस जारी

Sat, 06 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 06 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
400 firms owe Rs 2 crore GST, notice issued
जीएसटी कार्यालय के बाहर लगा बोर्ड। संवाद
दो करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी बकाया वसूली को लेकर राज्य कर विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त राज्य कर अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र की करीब 400 फर्मों को नोटिस जारी किए गए हैं। लगातार बकाया जमा नहीं करने वालों के बैंक खाते सीज कर कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जीएसटी वर्ष 2017–18 से 2025–26 तक की देनदारी में कई व्यापारी अब तक कर, ब्याज और पेनाल्टी जमा नहीं कर रहे थे। विभाग ने ऐसे सभी 400 बकायेदारों को अंतिम नोटिस भेजते हुए सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि बकाया राशि नहीं जमा करने पर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर अधिकारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि व्यापारी कर की कुल धनराशि का 10 प्रतिशत जमा कर प्रथम अपील में 90 प्रतिशत राशि पर स्टे ले सकते हैं। वहीं प्रथम अपील खारिज होने पर 20 प्रतिशत राशि जमा कर दूसरी अपील में 80 प्रतिशत धनराशि पर स्थगन आदेश प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए समय पर आवेदन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया पर सख्ती, खाते भी सीज
उयायुक्त राज्य कर ने बताया कि कई फर्मों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। जल्द भुगतान नहीं करने वालों पर कुर्की व नीलामी की कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी। साथ ही करीब 40 फर्म ऐसी मिली हैं जो अपने निर्धारित पते पर नहीं हैं। इनके खातों के लेनदेन रोके जाने के लिए संबंधित बैंक से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed