{"_id":"5d769a488ebc3e939e46f37d","slug":"40-percent-people-will-not-get-the-kerosin-kaushambi-news-ald2544491166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा के करीब 40 फीसदी कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा केरोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा के करीब 40 फीसदी कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा केरोसिन
विज्ञापन

उज्ज्वला व सौभाग्य योजना के तहत बिजली का कनेक्शन लेने वाले कार्डधारकों में होगी कटौती
तकरीबन तीन लाख कार्डधारकों को पात्र गृहस्थी व अंत्योदय का मिला है लाभ
मंझनपुर। दोआबा के करीब 40 फीसदी पात्र गृहस्थी व अंत्योदय परिवारों के कार्ड धारकों को इस महीने (सितंबर) से केरोसिन नहीं मिलेगा। सरकार की मंशा के मुताबिक जिन परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर या सौभाग्य योजना से बिजली का कनेक्शन प्राप्त हो गया है, उन्हें योजना के तहत केरोसिन के लाभ से वंचित किया जाएगा।
18 लाख की आबादी वाले जनपद में तीन लाख परिवारों को पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय कार्ड का लाभ दिया गया है। इन परिवारों को राशन के अलावा हर महीने केरोसिन (मिट्टी का तेल) भी दिया जाता है। इस पर शासन ने नए सिरे से सर्वे कराने का निर्णय लिया। जिन कार्ड धारक परिवारों के पास बिजली का कनेक्शन या उज्ज्वला योजना से रसोई गैस का सिलिंडर मिला है, उन्हें केरोसिन नहीं देने का फरमान जारी हुआ है। यह व्यवस्था सितंबर माह से ही लागू कर दी गई है।
50 हजार लोगों को मिले हैं मुफ्त कनेक्शन
मंझनपुर। जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या इन दिनों एक लाख 70 हजार के करीब है। 50 हजार कनेक्शन पिछले दिनों सौभाग्य योजना से किए गए हैं। ऐसे में तमाम ऐसे गरीब परिवार भी योजना से लाभान्वित हो चुके हैं, जो कोटे से राशन और तेल पाते थे। अब शासन की इस वयवस्था से वह तेल से वंचित हो जाएंगे। पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाने के कारण गरीब परिवारों को अब मोमबत्ती से ही अपना घर रोशन करना होगा।
विज्ञापन
जिले में 384 किलो लीटर तेल की होती है खपत
मंझनपुर। जिले में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय परिवारों को वितरित किए जाने वाले केरोसिन की खपत 384 किलोलीटर होती है। ऐसे में अब जिले में आने वाले तेल की तादात आधे से भी कम हो जाएगी। इसका असर गरीब परिवारों की जेब पर पड़ेगा।
इनका कहना है
जिले में करीब 40 फीसद कार्ड धारकों को सितंबर से केरोसिन नहीं मिलेगा। शासन ने ऐसे कार्ड धारकों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है, जिनके पास रसोई गैस या बिजली का कनेक्शन हैं। -सीमा सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी, कौशाम्बी