फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   40 percent of the plants wilted

अनदेखी की आंच में झुलसकर मुरझा गए 40 % पौधे

Fri, 25 Sep 2020 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
40 percent of the plants wilted
जिले में पौधरोपण अभियान के तहत हरियाली बिखेरने के दावे लापरवाही की आंच में झुलस गए हैं। यहां जुलाई-अगस्त में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों में 40 फीसदी से ज्यादा सूख गए हैं। इसकी वजह अनदेखी और सुरक्षा उपकरणों का पर्याप्त इंतजाम नहीं होना है। ऐसा नहीं कि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। अफसर सबकुछ जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

कौशाम्बी जनपद के विभिन्न स्थानों पर पिछले वर्ष पांच जुलाई को 18 लाख 42 हजार 706 पौधे रोपे गए थे। जबकि लक्ष्य 17 लाख 91 हजार 600 का ही था। इसके बाद अगस्त में एक लाख 67 हजार 633 पौधों का रोपण किया गया। वन विभाग ने यहां पौधे तो लक्ष्य से कई कदम आगे बढ़कर रोपित करा दिए मगर, रोपण के बाद इनकी देखभाल करना भूल गए । परिणाम रहा कि 40 फीसदी से अधिक पौधे सूख गए। विभाग का मानना है कि 10 फीसदी पौधे सूखते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बताने को काफी है।
विज्ञापन

जिले में पहले से ही वन क्षेत्र शून्य है। बावजूद इसके ट्री गार्ड, ईंट का सुरक्षा कवच आदि का इंतजाम कर पौधों को बचाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। खुद डीएफओ बताते हैं कि जिले भर में करीब 150 ट्री गार्ड और छह सौ के आसपास ईंट के सुरक्षा कवच बनाए गए हैं। बाकी स्थानों पर पौधों की हिफाजत भगवान भरोसे है। हालांकि अफसर इसके लिए स्कूलों की चहारदीवारी, तालाब की बाउंड्री आदि का हवाला देते हैं। बड़ी बात यह है कि जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लगे पौधों को भी नहीं बचाया जा सका है। अन्य कार्यालयों का भी यही हाल है। तमाम पौधे पशुओं का निवाला बन गए तो अधिकतर सूख गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर के पौधे भी सूखे
मंझनपुर। जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने पांच जुलाई को मंझनपुर स्थित निर्माणाधीन बस डिपो में पौधरोपण किया था। यहां जनपद के सभी विधायक व अन्य नेता तथा अफसर मौजूद थे। प्रभारी मंत्री के द्वारा रोपा गया पौधा सूखकर गायब हो चुका है। ऐसे ही नोडल अफसर नीना शर्मा (सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास) ने लेहदरी गांव के समीप गंगा किनारे पौधरोपण किया था। उनके रोपित पौधे का भी कहीं नामोनिशान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed