फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   33 Anganwadi centers will get relief from loans and rented buildings

Kaushambi News: 33 आंगनबाड़ी केंद्रों को उधार और किराये के भवनों से मिलेगी निजात

Sat, 25 Nov 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 25 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
33 Anganwadi centers will get relief from loans and rented buildings
मंझनपुर। करीब 20 साल से किराये या उधार के भवनों में चल रहे 33 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 3.90 करोड़ से नए भवनों का निर्माण होगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सांसद ने शिलान्यास किया। मार्च-2024 तक भवन बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में 1775 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से सिर्फ 625 के पास ही अपना भवन है। अन्य केंद्रों में कोई परिषदीय स्कूलों, कोई पंचायत भवनों तो कोई किराये के मकान में चल रहा है। अब इनमें से 33 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवन बनाए जाएंगे। 50 फीसदी भवनों के लिए गांव के परिषदीय विद्यालयों में जगह मिली है। अन्य भवनों को ग्राम पंचायतों ने दूसरी जगह भूमि उपलब्ध कराई है। हर भवन में एक कमरा, एक स्टोर, एक किचन और एक बरामदा होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में सांसद विनोद सोनकर ने इन केंद्रों के भवनों का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए सरकार प्रयासरत है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कई पद रिक्त हैं। दिसंबर तक भर जाएंगे। इस मौके पर डीएम सुजीत कुमार, सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, डीपीओ सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन केंद्रों के भवनों का होगा निर्माण
आंगनबाड़ी केंद्र समसपुर, बलिहावां देह, अमनीलौकीपुर, जलालपुर बोरियों, नसीरपुर, मोहिनुउद्दीनपुर गौस बरैसा, रानीपुर, नेवारी, पारा हसनपुर, शिवरा, कोसमखिराज, इटैलीपुर, बद्री केदार, पति का पुरा, बम्बूपुर प्रथम, द्वितीय, कुंड्रावी, टेंगाई, रमसहायपुर, सौरई खुर्द, शमसाबाद, चिकिया, गिरधरपुर, पेरई, हिसामपुर माढ़ो, अम्बाई बुजुर्ग, बैरमपुर, रामपुर बढ़नावा के नए भवन बनेंगे।

-----
तीन विभागों का लगेगा बजट

डीपीओ सुरेश गुप्ता ने बताया कि एक केंद्र के भवन के निर्माण में 11.84 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 7.84 लाख मनरेगा, दो लाख ग्राम पंचायत और दो लाख रुपये बाल विकास विभाग देगा। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया होनी है। इसके बाद काम शुरू होगा। मार्च-2024 तक यह बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed