फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   32 acres of land yielding land mafia

32 बीघा जमीन से भूमाफिया बेदखल

Thu, 15 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 15 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। नगर पंचायत सिराथू ने भू-माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उसने अपनी 32 बीघा बेशकीमती भूमि पर फिर से मालिकाना हक प्राप्त कर लिया है। इस जमीन पर 25 साल से स्थानीय सफेदपोशों का कब्जा था। उन्होंने हेराफेरी करके इस जमीन को भू-अभिलेखों में अपनों का नाम दर्ज करा रखा था। चकबंदी कोर्ट से आए फैसले के बाद भू-अभिलेख में काश्तकारों के नाम खारिज करके इस जमीन को फिर से नगर पंचायत की बंजर भूमि में रूप में दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पंचायत सिराथू में बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि खाड़ी पड़ी थी। इस बेशकीमती जमीन पर स्थानीय भू-माफियाओं ने दस्तावेज में खेल करके अपनों के नाम दर्ज करा लिया था। नगर पंचायत ने भू-माफिया के खेल के खिलाफ अभियान छेड़ रखा था। अधिशासी अधिकारी लालचंद्र मौर्य ने बताया कि नगर पंचायत की 32 बीघा भूमि सिराथू पावर हाऊस के पास स्थित है। इस जमीन को स्थानीय भू-माफिया ने सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी कराकर अपनोें का नाम दर्ज करा लिया था। नगर पंचायत ने इस मामले का चकबंदी कोर्ट में वाद दाखिल किया था। करीब 20 साल तक कोर्ट का चक्कर लगाने के बाद सात जनवरी को चकबंदी कोर्ट का फैसला नगर पंचायत के पक्ष में आ गया। ईओ के मुताबिक अपने निर्णय में चकबंदी अधिकारी ने सभी 14 काश्तकारों के नामों को खारिज कर दिया। साथ ही सरकारी भूमि से काश्तकाराेें का नाम काट कर उसे सरकारी रिकार्ड में बतौर बंजर भूमि दर्ज करने का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन


चकबंदी कोर्ट से आए फैसले के बाद राजस्व विभाग ने अपने राजस्व अभिलेख से त्रिलोकी नाथ, तीरथराज, सरोज देवी, सलीमुन्निशा, वहीदुन्निशा, सूर्य भवानी, मिनहाज उद्दीन, एकरामउद्दीन, मोहम्मद इसरार, मूनसाद अहमद समेत 14 काश्तकाराेें का नाम काटकर इस जमीन को नगर पंचायत के बंजर भूमि के रूप में दर्ज कर दिया है। नगर पंचायत के चेयरमैन राजेंद्र कुमार ने बताया कि नगर की भूमि पर भी किसी का कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। जांच कराकर जमीनों से अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed