{"_id":"5bb3c8c7867a554f12538b49","slug":"31538508999-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय हत्याकांड: डॉक्टर ने लिखा चारा ज्यादा खाने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय हत्याकांड: डॉक्टर ने लिखा चारा ज्यादा खाने से गई जान
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कटरी गांव में गोली मारकर मौत के घाट उतारी गई नीलगाय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही डीएम बिफर पड़े। उन्होंने मामले की जांच शुरू करा दी है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कटरी गांव में 12 अगस्त को पशु तस्करों ने एक नीलगाय को गोली मार दी थी। मामले में चार नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तत्कालीन इंस्पेक्टर स्वामीनाथ के मुताबिक घटना के बाद नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक श्याम नारायण ने रिपोर्ट में लिख दिया कि चारा अधिक खाने की वजह से गाय की जान गई है। रिपोर्ट देखते ही पुलिस के होश उड़ गए। तत्कालीन इंस्पेक्टर ने इसकी शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा से कर दी। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर सतीश चंद्र व सीवीओ डॉ. बीपी पाठक की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गठित कर दी।
सोमवार को टीम ने कटरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। पुलिस कर्मचारियों के साथ वादी मुकदमा से भी पूछताछ की गई। मंगलवार को पीएम करने वाले डॉक्टर को बुलाकर उनका बयान लिया गया। जांच अधिकारियों को दावा है कि जल्द ही रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। वहीं सीवीओ का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की जा रही है। अभी कई लोगों का बयान दर्ज किया जाना है। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। प्रकरण में इससे अधिक जानकारी डीएम ही दे सकते हैं।