{"_id":"5b902a2e867a557f195f3252","slug":"31536174638-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने गांवों में झोंकी ताकत, बोला भाजपा पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने गांवों में झोंकी ताकत, बोला भाजपा पर हमला
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कनैली। समाजवादी पार्टी (सपा) ने गांवों में ताकत झोंक दी है। बूथ लेबल पर बैठक कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा रहा है। बुधवार को कौशाम्बी विकास खंड के फैजुल्लापुर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा भाजपा की नीतियां जन विरोधी है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को सिलिंडर मुफ्त में देने का नाटक किया गया। यह सिलिंडर लोन पर दिया गया है। जनता के खाते में पैसा भेजने का वादा कोरा साबित हुआ। शैलेंद्र ने सपा सरकार की योजनाओं का बखान किया और कार्यकर्ताओं को उसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि कोई भी बालिग मतदाता बनने से नहीं छूटने पाए। बीएलओ के भरोसे न रहकर कार्यकर्ता खुद वोटरों का नाम सूची में शामिल कराएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल, अनवार अहमद, शिवमोहन चौधरी, आनंद मोहन सिंह पटेल, रामखेलावन यादव, आनंद मोहन पटेल, मनीष दुबे, मुश्ताक खां, भोलानाथ सरोज, अशोक हांडा, शिवपूजन यादव आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी छात्र सभा ने बुधवार को राधेश्याम इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ बैठक कर पार्टी की नीतियों का बखान किया। इस मौके पर संगठन के प्रभारी संतोष यादव, कप्तान यादव, आनंद मोहन सिंह पटेल, हुसैन, धनराज यादव आदि मौजूद रहे।