{"_id":"5a37e4094f1c1ba7678c2623","slug":"31513612297-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दी मीडियम की मान्यता पर चला रहे कानवेंट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दी मीडियम की मान्यता पर चला रहे कानवेंट स्कूल
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दी मीडियम की मान्यता पर चला रहे कानवेंट स्कूल
-सिराथू इलाके के दर्जन भर विद्यालयों में नौनिहालों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
सिराथू (ब्यूरो)। क्षेत्र के कतिपय शिक्षा माफिया बेसिक शिक्षा विभाग की मान्यता लेकर कानवेंट स्कूल चला रहे हैं। स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम के बजाय मनमानी शिक्षा दी जा रही है। कानवेंट शिक्षा के नाम पर अभिभावकों की जेब ढीली करने वाले यह माफिया नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
सिराथू क्षेत्र में सक्त्रिस्य शिक्षा माफियाओं ने कानवेंट शिक्षा के नाम पर तिलिस्म फैला रखा है। इलाके में तकरीबन दो दर्जन ऐसे शिक्षण संस्थान हैं जिन्होंने, नर्सरी से लेकर जूनियर तक शिक्षा देने का अधिकार बेसिक शिक्षा विभाग से ले रखा है। मगर हकीकत ठीक इसके विपरीत है। बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त यह विद्यालय सिराथू, अजुहा, दारानगर, कड़ा, देवीगंज, अलीपुरजीता, सौरई शमसाबाद, उदहीन, पइंसा आदि जगहों पर खुलेआम मासूमों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं । नियमों के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग ने जिन विद्यालयों को अपनी ओर से मान्यता प्रदान कर रखी है उन्हें, विभाग द्वारा अधिकृत पाठ्यक्त्रस्म लागू करने की भी बाध्यता होती है। पर इन स्कूलों में शासकीय फरमान को दरकिनार कर अपनी मर्जी चलाई जा रही है।
एक स्कूल संचालक के खिलाफ हुई थी एफआईआर
सिराथू तहसील के एक विद्यालय में मान्यता के विपरीत अंग्रेजी पाठ्यक्त्रस्म पढ़ाए जाने जाने की शिकायत पर पांच साल पहले सैनी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। तत्कालीन डीएम लोकेश एम के निर्देश पर हुई कार्रवाई से उस वक्त शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मच गया था। उनका तबादला होेने के बाद सब कुछ पहले जैसा हो गया।
विज्ञापन
वजीफा में भी होता है खेल
बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता लेकर कानवेंट स्कूल चलाने वाले कतिपय माफिया वजीफा में भी बड़ा खेल करते हैं। समाज कल्याण विभाग की मिलीभगत से स्कूल संचालक बच्चों को मिलने वाला वजीफा हजम कर जा रहे हैं। सब कुछ जानने के बाद भी जिले के अफसर बेखबर हैं।
क्या कहते हैं अफसर
बेसिक शिक्षा विभाग की मान्यता लेकर कानवेंट चलाना पूरी तरह से गलत है। जल्द ही अभियान चलाकर इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं लागू करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महराज स्वामी-बीएसए
----------
दो भैंस खोल ले गए चोर, दी तहरीर
पइंसा (ब्यूरो)। इलाके के दो अलग-अलग गांवों से रविवार रात चोर भैंस खोल ले गए। पीड़ितों ने सोमवार सुबह थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पइंसा थाने के पठनपुरवा मजरा थोन निवासी रवीकरन किसानी करता है। उसने एक भैंस पाल रखी थी। बताया कि रोजाना की तरह रविवार रात दरवाजे के बाहर बंधी भैस चोर खोल ले गए। इसी तरह पड़ोसी गांव पइंसा निवासी प्रेमकुमार की भी भैंस रात में चोरी चली गई। सुबह मौके से भैंस नदारत देख पीड़ितों ने इधर-उधर तलाश की। खोजबीन के बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया। एसओ का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सपा के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन
मूरतगंज (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भरवारी नगर पंचायत स्थित ईदगाह के पास पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव ने किया। कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इससे इलाकाई लोगों को शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक परवेज अहमद टंकी, गुलाम हुसैन, कैलाश चंद्र केसरवानी, धारा सिंह, हाजी ओवैश, राजू आरिफ सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।