फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नगर निकाय चुनाव : तैयारी तेज, बैठक शुरू

नगर निकाय चुनाव : तैयारी तेज, बैठक शुरू

Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव : तैयारी तेज, बैठक शुरू
नगर निकाय चुनाव : तैयारी तेज, बैठक शुरू
विज्ञापन

-अधिकारियों के साथ ही नेताओं ने भी पकड़ा जोर
-सभी नगर पंचायतों में सक्रिय हुए संभावित प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
नगर निकाय की चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी है। पंचस्थानीय कार्यालय सक्रिय हो गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण काम अंतिम दौर में हैं। वहीं नगर पंचायतों के संभावित दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। गली-मोहल्लों में चुनावी चौपाल लगने लगी है। चाय की दुकानें भी चुनावी चर्चाओं से गुलजार होने लगी हैं।
जिला प्रशासन ने रैपिड सर्वे की सूची जारी कर दी है। रैपिड सर्वे की सूची आते ही नगर पंचायतों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। अब बस लोगों को आरक्षण का इंतजार है। अधिकारियों के बीच चर्चा है कि आरक्षण एक या दो दिन में जारी हो जाएगा। इसकी तैयारी में वह जुटे हैं। नगर पंचायत मंझनपुर, सरायअकिल, करारी, भरवारी, अजुहा, सिराथू और चायल में फिलहाल दर्जनों दावेदार हैं। हर मोहल्ले से अध्यक्ष पद के लिए दावेदार चल रही है। राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ने के लिए भी खींचतान शुरू है। नगर पंचायतों के लोग चुनावी बुखार की जकड़न में आने लगे हैं। जिला मुख्यालय में जिला पंचायत गेट पर सिंकदर और करारी रोड पर वसी चाय की दुकान सुबह से देर रात तक गुलजार रहती है। यहां अब चुनाव की ही चर्चा होती है। कौन लड़ेगा, कौन सी सीट होगी, इस पर बतकही शुरू होती है तो फिर बंद नहीं होती है। यही हाल अन्य नगर पंचायतों का है। उधर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। पंचस्थानीय कार्यालय से प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------
ढूढ़े नहीं मिल रहे बीएलओ
मतदाता अपना नाम बढ़वाने के लिए परेशान हैं, लेकिन बीएलओ उनको मिल ही नहीं रहे हैं। सभी नगर पंचायतों में तैनात किए गए बीएलओ मनमानी पर उतारू है। या यूं कह लीजिए कि बीएलओ दिलचस्पी ही नहीं दिखा रहे हैं। इससे मतदाता चक्कर काटने को मजबूर हैं। मतदाताओं के साथ ही संभावित उम्मीदवार भी हलकान हैं। चर्चा है कि शिक्षामित्र बीएलओ थे, अब वह आंदोलन पर हैं, इसीलिए काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
राजनीतिक दलों ने शुरू की तैयारी
नगर पंचायतों का चुनाव लड़ाने के लिए राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा में दावेदारों ने पहले ही आवेदन कर दिया था। अब आरक्षण का इंतजार है। आरक्षण आने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होती। भाजपा से टिकट पाने के लिए कार्यकर्ताओं में रॉर मची है। लखनऊ से दिल्ली का चक्कर भी लोग लगा रहे हैं। सपा और बसपा ने भी प्रत्याशी उतारने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed