फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   30,886 cases settled in National Lok Adalat

Kaushambi News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 30,886 वादों का निस्तारण

Sun, 15 Mar 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 15 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
30,886 cases settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मौजूद अ​धिकारी व अन्य लोग। स्रोत- प्रशासन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश जेपी यादव की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कारागार कौशाम्बी में निर्मित उत्पादों, किशोरों व महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए। जिनका न्यायिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने दो मामलों का निस्तारण कर 500 रुपये अर्थदंड वसूला। परिवार न्यायालय ने आठ पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 60 मामलों का निस्तारण कर 2 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये का प्रतिकर दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 985 फौजदारी मामलों का निस्तारण कर 6,00,180 रुपये अर्थदंड वसूला। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज ने 289 मामलों का निस्तारण कर 3,960 रुपये अर्थदंड अधिरोपित करने के साथ 12,57,182 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया।

बैंकों की ऋण वसूली से जुड़े 644 मामलों में 1,00,98,187 रुपये जमा कराए गए। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 30,886 वादों का निस्तारण कर 4,14,61,183 रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed