फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   28 thousand card holders did not get ration

28 हजार कार्डधारकों को नहीं मिला राशन

Sat, 01 Jun 2019 01:04 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
28 thousand card holders did not get ration
wheat scam in uttarakhand
मंझनपुर। सर्वर अपग्रेड होने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लगी ई-पाश मशीनों ने 28 मई से काम करना बंद कर दिया। वितरण के अभाव में इस महीने जिले के तकरीबन 28 हजार कार्डधारक राशन से वंचित हो गए। इसके चलते गरीबों के हिस्से का 2943 क्विंटल गेहूं और 1962 क्विंटल चावल लैप्स हो गया। बचा हुआ यह राशन अब अगले महीने के कोटे में चला जाएगा।
विज्ञापन


   जिले में पात्र गृहस्थी के 269184 तथा अंत्योदय के 37575 समेत कुल 306759 कार्डधारक उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को हर माह यूनिट के हिसाब से राशन मिलता है। कार्डधारकों को वितरण के लिए शासन से जिले में हर महीने करीब 32393 क्विंटल गेहूं तथा 21595 क्विंटल चावल आवंटित होता है। वितरण का काम महीने की पांच तारीख के बाद से प्रारंभ होकर अंत तक चलता है। इस मर्तबा 27 मई तक ही कोटेदारों ने राशन का वितरण किया। 28 से 31 मई तक राशन वितरण का काम पूरे जिले में एकदम ठप रहा। दरअसल इस बीच शासन स्तर से वितरण प्रणाली का सर्वर अपग्रेड किया जा रहा था। विभागीय अफसरों ने बताया कि सर्वर पर कुछ काम हो रहा है। इस वजह से 27 मई तक राशन बांटने के बाद वितरण का काम रोक दिया गया था। क्योंकि ई-पाश मशीनें काम ही नहीं कर रही थीं। वितरण ठप होने के कारण जिले भर की दुकानों में 2943 क्विंटल गेहूं और 1962 क्विंटल चावल बच गया। तकरीबन नौ फीसदी राशन बचने से जिलेभर के 28 हजार कार्डधारक उपभोक्ता इस महीने राशन से वंचित हो गए। बचा हुआ यह राशन कोटेदारों को भी नहीं मिलेगा। कोटेदारों को अगले महीने आवंटित होने वाले राशन में बचे हुए गेहूं,चावल को घटाकर भेजा जाएगा। इसका सीधा नुकसान गरीब उपभोक्ताओं को उठाना पड़ा। वहीं डीएसओ का कहना है कि सर्वर अपग्रेड होने की वजह से राशन का वितरण 27 मई तक ही हो सका। अब अगले महीने का ही राशन उपभोक्ताओं को मिलेगा। तकरीबन नौ फीसदी (लगभग 28 हजार) कार्डधारक राशन लेने से वंचित रह गए हैं। इस राशन की भरपाई भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed