फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   25.70 lakh saplings will be planted in the district, officers should make preparations from now on

Kaushambi News: जिले में रोपे जाएंगे 25.70 लाख पौधे, अफसर अभी से कर लें तैयारी

Sat, 01 Jun 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 01 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
25.70 lakh saplings will be planted in the district, officers should make preparations from now on
शासन की ओर से जिले में पौधारोपण का लक्ष्य तय कर दिया गया है। इस साल यहां 25.70 लाख पौधे रोपे जाएंगे। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में हुई जिला पर्यावरणीय समिति, वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं वन बंदोबस्त समिति की बैठक में इस पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएफओ आरएस यादव ने पौधारोपण के लक्ष्य के बारे में बताया। कहा कि 2570760 पौधे इस साल रोपे जाने हैं। उन्होंने विभागवार निर्धारित किए गए लक्ष्य की भी जानकारी दी। डीएम ने अफसरों से कहा कि पौधारोपण के लिए कार्ययोजना बनाकर स्थल चिन्हित कर लिए जाए। ताकि, पौधारोपण में देरी न हो। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी करती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को बिना एनओसी संचालित ईंट-भट्ठों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ अभिषेक सिंह, उपायुक्त मनरेगा मनोज कुमार वर्मा, जिला गंगा समिति के सदस्य विनय पंडा उपस्थित रहें।
विज्ञापन


---------
किस विभाग को कितना मिला लक्ष्य
जिले में वन विभाग को 892700, पर्यावरण विभाग को 32700, ग्राम्य विकास विभाग को 963000, राजस्व विभाग को 15000, पंचायतीराज विभाग को 95000, नगर विकास को 23000, लोक निर्माण विभाग को 13000, जल शक्ति विभाग को 13000, कृषि विभाग को 188000, पशु पालन विभाग को 9000, सहकारिता विभाग को 4200, उद्योग विभाग को 18000, उर्जा विभाग को 6860, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 9200, बेसिक शिक्षा को 12000, प्राविधिक शिक्षा को 5000, उच्च शिक्षा को 5000, स्वास्थ्य विभाग को 13000, परिवहन विभाग को 1800, उद्यान विभाग को 115000, पुलिस विभाग को 6300 और जल निगम (ग्रामीण) को 130000 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed