{"_id":"5f6900068ebc3ebaac49b0a3","slug":"25-positives-found-in-24-hours-23-patients-recovered-kaushambi-news-ald2869303135","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में मिले 25 पॉजिटव, 23 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में मिले 25 पॉजिटव, 23 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
25 positives found in 24 hours, 23 patients recovered
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना वायरस का संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उसी रफ्तार से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। बीतेे 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 25 नए लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं संक्रमण की जद में रहे 23 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसी वजह से जिले का रिकवरी रेट अभी भी 87.2 फीसदी के आसपास टिका हुआ है।
सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह सोमवार को भी जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1454 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें एक हजार की एंटीजेन किट से जांच की गई।
जबकि 454 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज भेज दिया गया। गुजरे 24 घंटे के दौरान विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 18 लोग पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
संक्रमितों में जिला जेल के तीन बंदी भी शामिल हैं। दूसरी तरफ कोविड अस्पतालों में भर्ती 16 एवं होम आइसोलेट सात मरीजों समेत 23 लोग ठीक भी हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट अभी भी 87.2 फीसदी के आसपास बना हुआ है। इसी वजह से अब तक मिले 1379 संक्रमितों में 1197 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 162 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।