{"_id":"61f43cc37aa38e3dcc28bb36","slug":"25-new-positive-cases-14-537-were-vaccinated-kaushambi-news-ald3259074177","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 नए पॉजिटिव केस, 14,537 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 नए पॉजिटिव केस, 14,537 को लगा टीका
विज्ञापन
25 new positive cases, 14,537 were vaccinated
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान 25 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए 14 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 2092 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। 24 घंटे के दौरान हुई जांच में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 25 लोग पॉजिटिव आए हैं।
सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जबकि 164 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इस बीच संक्रमण की जद में रहे 10 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ संक्रमण से बचाव के लिए जिले भर आयोजित 242 टीकाकरण सत्रों में 14,537 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। इनमें 624 किशोर व 245 लोग बूस्टर डोज लगवाने वाले शामिल हैं।