फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   23 infected in Doaba in 24 hours

दोआबा में 24 घंटे में मिले 23 संक्रमित

Thu, 06 Aug 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
23 infected in Doaba in 24 hours
23 infected in Doaba in 24 hours - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में 24 घंटे में मिले 23 संक्रमित
विज्ञापन

20 संक्रमितों को अस्पतालों में कराया गया भर्ती, तीन को होम आइसोलेशन की दी गई इजाजत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुजरे 24 घंटे के दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। मंगलवार देर रात लैब से आई रिपोर्ट में करारी के 11 लोग संक्रमित मिले। इनमें तीन को होम आइसोलेशन की इजाजत दे दी गई। जबकि अन्य लोगों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया। प्रशासन ने नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए मोहल्ले को सील कर दिया है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि बुधवार को जिले में करीब 533 संदिग्धों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें से 201 का एंटीजन किट एवं 19 का ट्रनेट से जांच हुई। जबकि 309 लोगों का स्वॉब सैंपल लिया गया। इसे प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। एंटीजन किट की जांच में दस लोग संक्रमित निकले। इसमें देवीगंज निवासी एक सराफा व्यवसायी के परिजनों समेत चार लोग तथा चायल क्षेत्र के अलग.अलग गांवों के पांच व कनैली का एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। इससे पहले मंगलवार देर रात प्रयागराज स्थित लैब से आई रिपोर्ट में 13 लोग संक्त्रस्मित निकले। इसमें सर्वाधिक 11 संक्रमित करारी कस्बे के रहे। 11 लोगों के पॉजिटिव मिलने से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से तीन लोगों को होम आइसोलेशन की इजाजत दे दी। जबकि 20 संक्रमितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया। नगर प्रशासन ने नए कंटेनमेंट जोन बने करारी कस्बे के प्रभावित क्षेत्र को सील कर बेवजह की आवाजाही पर रोक लगा दी है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 414 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 309 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि चार की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। सक्त्रिस्य मरीजों में 20 होम आइसोलेट व 81 कोविड अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed