फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   22 lakh rupees were extorted from a youth, but he refused to return it

Kaushambi News: युवक से हड़पे 22 लाख रुपये, देने से इन्कार

Sat, 17 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
22 lakh rupees were extorted from a youth, but he refused to return it
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के भरवारी पुरानी बाजार निवासी एक युवक से जमीन खरीदने के नाम पर दो लोगों ने 22 लाख रुपये हड़प लिए। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुजम्मिल के मुताबिक प्रयागराज जनपद के जीबीटी नगर करैली निवासी शमसाद की पत्नी अफसा जवी ने छह माह पहले जमीन खरीदने के लिए रुपये मांगे, इस पर मुजम्मिल ने 20 लाख रुपये दे दिया। कुछ दिन बाद अफसा जवी के कहने पर उसके जानने वाले सैयद शकील सफीक ने भी दो लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

कई महीने बीतने के बाद भी जब दोनों से रुपये नहीं मिले तो मुजम्मिल ने मांगना शुरू किया। पहले तो दोनों टालमटोल करते रहे। अब उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। धमकी का ऑडियोे पीड़ित मुजम्मिल के पास सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोखराज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने 12 मई को सीओ से गुहार लगाई। उनके आदेश पर पुलिस ने अफसा जवी व सैयद शकील कफील के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed