{"_id":"5c8ff22fbdec2213ec621d29","slug":"21552937519-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत बढ़ाने को दबंगों की खबर लेगी खाकी 18-08-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को दबंगों की खबर लेगी खाकी 18-08-17
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दबंगों चिन्हित करना किया शुरू
पुलिस ने सुरक्षा के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा की पुलिस ने सुरक्षा के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी सक्रिय है। पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है, जो वोटरों को मतदान करने से रोकते हैं अथवा अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का दबाव बनाते हैं। चुनाव से पहले इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मतदान प्रतिशत कुछ दबंगों की बदौलत कम हो जाता है। आम मतदाताओं पर दबंग अपनी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बनाते हैं। तरह-तरह की धमकियां देते हैं। ऐसे में मतदाता घर से ही नहीं निकलते। इस समस्या से निजात पाने के लिए कौशाम्बी पुलिस ने दबंगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर दरोगा, सिपाही आम वोटरों के घर-घर जाकर उनसे वोटिंग के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछ रहे हैं। जानकारी की जा रही है कि आखिर स्वतंत्र होकर मतदान करने से कौन रोक रहा है। कौन है जो किसी तरह का दबाव बनाता है अथवा बना रहा है। एसपी की मानें तो पहचान के बाद चुनाव से पहले ही दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कराया जा रहा है, जो आम मतदाताओं को वोट देने से रोकते हैं अथवा उनपर अपने उम्मीदवार को मत देने का दबाव बनाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।